मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की खेप जब्त

गगरेट। जिला पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओयल गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों की खेप जब्त की है। मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा को गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि ओयल स्थित मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाइयों की अनधिकृत तरीके से बिक्री की जा रही है। इन सूचनाओं के आधार पर विशेष जांच शाखा के इंचार्ज सर्वजीत सिंह व अन्य जवानों के साथ ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जब उक्त मेडिकल स्टोर पर दबिश दी तो वहां पर ट्रामाडोल दवा के 288 कैप्सूल बरामद हुए। ट्रामाडोल शैड्यूल एच-वन में आने वाली दवा है, जिसे मेडिकल स्टोर पर रखने के लिए भी इसका सारा रिकॉर्ड रजिस्टर में रखना होता है और इसकी बिक्री भी बिना चिकित्सकीय परामर्श के नहीं की जा सकती। इसकी बिक्री करने पर जिसे बेची गई है, उसका रिकॉर्ड भी रखना पड़ता है लेकिन मेडिकल स्टोर पर इस दवा का स्टॉक रजिस्टर में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस दवा का प्रयोग कुछ युवा नशे के लिए करते हैं। मामला ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत पाए जाने के चलते एस.आई.यू. ने मामला ड्रग इंस्पेक्टर के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर ही करेंगे।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट