मेडिकल स्टोर पर रेड, एक लाख से अधिक की दवाइयां सीज

बदायूं (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर एक लाख से अधिक कीमत की दवाइयां सीज कर दी गई हैं। वहीं कई दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। छापे की सूचना से कई मेडिकल स्टोर बंद हो गये। इसके बाद भी टीम ने कई दवा दुकानों पर छापामारी की और दवाएं सीज की हैं। वहीं सैंपल भी भरे गये हैं।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक बरेली राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक बदायूं लवकुश प्रसाद ने थाना मुसाझाग पुलिस बल को साथ लेकर कई दवा दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान सतीश चंद्र पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम गंगपुर द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर स्थित ग्राम तिगुलापुर में पकड़ा गया।

यहां लगभग एक लाख 10 हजार रुपये की एलोपैथिक औषधियां सीज की गई तथा तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मंडलीय टीम ने की कई मेडिकल स्टोरों पर छापामारी

गौरतलब है कि जिले में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाएं खुलेआम बिक रही हैं और नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से दवाइयां बेची जा रही हैं। बिना लाइसेंस के भी कई मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अफसरों के निर्देश पर मंडलीय टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश