मेडिकल स्टोर पर रेड, तीन करोड़ रुपये की नशीली दवाइयां जब्त

सीबीगंज (बरेली)। मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर तीन करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने की। बताया गया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अपने भाई के साथ मिलकर यह गोरखधंधा चला रहा था। मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई की तलाश जारी है।

यह है मामला

सीबीगंज के गांव महेशपुर निवासी मुन्ने का किला मेडिकल स्टोर है। एएनटीएफ की सीओ प्रतिमा सिंह और प्रभारी विकास यादव ने उसके मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। मौके से कुछ नशीली दवाएं बरामद हुईं हैं। उसकी निशानदेही पर सीबीगंज के महेशपुर गांव में गांधी आश्रम के पास गोदाम में छापा मारा तो वहां से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ।

आरोपी को भेजा जेल

मुन्ने ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई बबलू उर्फ कमर गनी विभिन्न स्थानों से नशीली दवाओं की खेप मंगाता था। फिर वे लोग इसे दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश तक सप्लाई करते थे। बरामद दवाओं की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। सीबीगंज पुलिस ने मुन्ने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोदाम से ये नशीली दवाएं मिली

आरोपियों के गोदाम से ट्रामाडॉल युक्त एक लाख नौ हजार 584 कैप्सूल, अल्प्राजोलाम युक्त दो लाख 20 हजार 200 टैबलेट, 23 हजार 276 बोतल कोडीन फास्फेट युक्त सीरप, नाइट्राजीपाम युक्त 1800 टैबलेट बरामद की गईं। बरामद हुई सभी नशीली दवाओं का वजन करीब 11 क्विंटल है।

इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 1.66 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जांच के दौरान आरोपी मुन्ने इन नशीली दवाओं को बेचने और स्टॉक का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस वजह से उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही दवाओं की बिक्री और खरीद का भी उसके पास कोई हिसाब नहीं मिला।

दवा खरीदने और बेचने वालों की ली जाएगी जानकारी

मेडिकल स्टोर

दवा व्यापारियों के मुताबिक कोडीन फास्फेट युक्त कफ सीरप की नशेडिय़ों में ज्यादा डिमांड रहती है। बांग्लादेश समेत अन्य स्थानों पर इस कफ सीरप को ढाई से तीन गुना कीमत पर बेचा जाता है। यह सीरप लखनऊ से भारी मात्रा में बरेली आता है। वर्ष 2018 में लखनऊ से गाजियाबाद भेजी गई ऐसी ही खेप को दिल्ली काइम ब्रांच ने पकड़ लिया था। किला के ट्रांसपोर्ट के जरिये यह माल वहां भेजा गया था। अब यह टीम स्थानीय स्तर पर मुन्ने और बबलू से यह दवा खरीदने और बेचने वालों की जानकारी हासिल कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़