मेडिकल स्टोर पर रेड में नशीली दवाइयां बरामद

अलवर (राजस्थान)। ड्रग कंट्रोल विभाग ने शहर के 5 मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। विभाग की औचक कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हडक़म्प मच गया। जानकारी अनुसार जिले में मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध तरीके से गर्भपात की दवा बेचने का मामला संज्ञान में आया था। ड्रग कंट्रोलर ओपी यादव ने टीम गठित कर शहर के मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई शुरू करवाई। टीम ने शहर के विवेकानंद चौक स्थित अनिकेत मेडिकल, खण्डेलवाल मेडिकल और शुभम मेडिकल, सामान्य अस्पताल के पिछले गेट के समीप स्थित विनय मेडिकल स्टोर और बिजलीघर चौराहा के समीप स्थित प्रिंस मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। जांच के दौरान अनिकेत मेडिकल स्टोर से 4 कोडीन सीरप जब्त की गई, जो कि नशे के लिए इस्तेमाल होती है। इसके अलावा अन्य किसी मेडिकल स्टोर पर कुछ नहीं मिला। कार्रवाई टीम में ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अर्चना यादव, ममता सैनी, लोकेश बैरवा और बलबीर चौधरी शामिल रहे।

Related Posts

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़