मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए जरूरी खबर, नशीली दवा मांगने वालों की जानकारी पुलिस को देनी होगी

पानीपत (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए जरूरी खबर है। पुलिस प्रशासन ने दवा दुकानदारों से कहा है कि उनके यहां नशीली दवा मांगने वालों की जानकारी को वे तुरंत पुलिस को मुहैया करवाएं।

यह है मामला

जानकारी अनुसार पुलिस प्रदेश में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमें मेडिकल स्टोरों पर गई। यहां पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि अगर कोई युवक उनसे नशीली दवा मांगता है तो इसकी सूचना उन्हें जरूर दें।

युवाओं को नशे के खिलाफ करें जागरूक

दवा दुकानदार खुद भी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करें। बताया गया कि सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अभियान के तहत प्रतिदिन अपने अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं।

शरीर और मस्तिष्क पर गलत प्रभाव डालता है नशा

डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता हैं। नशे का आदी होना आसान है लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते है जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नई शुरुआत करना मुश्किल होता है, क्योंकि नशे के कारण उनमें इतना मनोबल भी नहीं होता कि नशा छोड़ने के लिए संकल्प ले सकें।

पुलिस का सहयोग करें

इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे भी पुलिस का सहयोग करें और नशीली दवाएं मांगने वालों की जानकारी पुलिस को मुहैया करवाएं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश