मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए जरूरी खबर

पोकरण (राजस्थान)। जिले में अब मेडिकल स्टोर को किराए के लाइसेंस पर नहीं चला सकेंगे। किराए पर देने वाले फार्मासिस्ट के लाइसेंस को कैंसिल कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि जिलेभर में सैकड़ों मेडिकल स्टोर किराए के लाइसेंस पर चल रहे हैं। लाइसेंसधारक के लाइसेंस पर दवा दुकान भी चलती है और वह उसी लाइसेंस पर फार्मासिस्ट की नौकरी भी करता है। कई स्थानों पर एक ही लाइसेंस का उपयोग दो जगहों पर किया जा रहा है, लेकिन अब एक लाइसेंस पर ही एक ही कार्य हो सकेगा। फार्मासिस्ट पर नकेल कसने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से फार्मासिस्ट के लाइसेंस को आधार से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नए लाइसेंस धारकों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए पोर्टल पर ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करना होगा। अब बिना आधार कार्ड के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं बन सकेगा और न ही लाइसेंस रिन्युअल हो सकेगा। एक फार्मासिस्ट के नाम से एक ही पंजीयन होगा।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई फार्मासिस्ट ऐसे हैं जिन्होंने अपने लाइसेंस किराए पर दे रखे हैं तथा स्वयं एमआर की नौकरी भी कर रहे हैं। दस्तावेज ऑन लाइन होने से फार्मासिस्ट के नाम सामने आ सकेंगे। अब नियमानुसार मेडिकल दुकान और एमआर की नौकरी एक साथ नहीं की जा सकेगी। जो फार्मासिस्ट है वही मेडिकल दुकान का संचालन करेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल बुनकर ने बताया कि फार्मासिस्टों के लाइसेंस को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू है। आधार से जुडऩे के बाद फार्मासिस्ट एक ही दुकान का संचालन कर पाएगा। फार्मासिस्टों को आधार पर लिंक करवाना होगा, नहीं तो लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।  फार्मासिस्ट को एमएसओ आईडी बनाकर एमएसडीएयूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें मेडिकल स्टोर संचालन व फार्मासिस्ट को अपना आधार कार्ड नंबर जिस मोबाइल से लिंक होगा, उसी पर ओपीडी आएगा। उसके बाद फार्मासिस्ट का पंजीयन होगा। पंजीयन होने के बाद फार्मासिस्ट एक ही दुकान पर कार्य करेंगे। अन्य जगह पर करने वाले का लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 18 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए