मेल हैक कर दवा कारोबारी खाते से उड़ाए 52 लाख रुपये

लखनऊ। आशियाना के दवा कारोबारी की मेल हैक कर साइबर अपराधियों ने छह घंटे में 52 लाख रुपये उड़ा दिये थे। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और एसटीएफ दोनों की साइबर सेल को जांच में ऐसा ही पता चला है। इस मामले में बिना ओटीपी शेयर किये ही पीड़ित की रकम ओडी खाते से उड़ा दी गई थी। पीड़ित पर इस तरह की कोई मेल नहीं आयी थी। घटना की रात एक-एक कर कई मैसेज आये थे जिन्हें दूसरे दिन सुबह देखने पर कारोबारी को रुपये हड़पे जाने का पता चला था।

एलडीए कालोनी, कानपुर रोड निवासी सोमनाथ चटर्जी की मुद्रा मार्केटिंग नाम से फर्म है। इस फर्म के नाम से उनका बैंक ऑफ बड़ोदा की नरही शाखा में ओवर ड्राफ्ट खाता है। 25 मार्च की रात से दूसरे दिन सुबह तकउनके खाते से अलग-अलग समय में करीब 52 लाख रुपये निकाल लिये गये। वह बदहवाश से बैंक पहुंचे थे पर कुछ हो नहीं सका। एसटीएफ के डिप्टी एसपी कहते है कि कई बार ऐसे मामले में मेल हैक कर धोखाधड़ी कर ली जाती है। इस समय साइबर अपराधी ऐसा ही कर रहे है। इससे उन्हें ओटीपी शेयर नहीं करना पड़ता है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ जानकारियां हाथ लगी है जिस पर पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 7 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 6 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 18 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी