मोबाइल ऐप पर अपलोड होगा फूड सेंपलिंग का डाटा

जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की कवायद

भोपाल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अब फूड सेंपलिंग की प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेगा। संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2005 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लिए जाने वाले नमूने एवं कार्रवाई की नियमित मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा मॉनीटरिंग एप तैयार किया गया है। नमूना लेने की कार्रवाई का विवरण फोटो और वीडियो सहित उक्त मोबाइल एप पर अपलोड करना होगा। एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक यूनिक कोड पूर्व में दिए गए हैं। इस एप को पायलट के तौर पर जिला भोपाल एवं रायसेन में शुरू किया गया था। दूसरे चरण में इसे अन्य जिलों में चलाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि लोगों को खाने-पीने की चीजें स्वच्छता और गुणवत्तायुक्त मुहैया कराने का जिम्मा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग पर रहता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इसके लिए दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करते हैं। इस काम में पारदर्शिता लाने के लिए ही प्रशासन ने सेंपलिंग की प्रक्रिया व काम की मॉनीटरिंग की कवायद शुरू की है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश