मोरपेन लैब्स करेगी दवा और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति 

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब तेज होती जा रही है।  इस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान करके उपाय रूपी हथियार तलाशे जा रहे हैं।  इस बीमारी से लड़ने के लिए जिन दवाओं की ज्यादा जरूरत है उनका उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।  कोरोना के खिलाफ जंग में अब फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मोरपेन लैब्स भी शामिल हो गई है। कंपनी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए कई आवश्यक उत्पादों की की विस्तृत रेंज भारतीय बाजारों में लांच की है। मोरपैन लैबोरेटरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुशील सूरी ने बयान में बताया कि इन उत्पादों में नॉन कांटेक्ट इंफ्रारेड थर्मामीटर, अल्कोहल बेस्ड हैंड सेनिटाइजर, हैंड वॉश, हैंड रब्स और फेस मास्क शामिल हैं. ये सभी उत्पाद डा. मोरपेन के अंब्रेला ब्रांड के तहत उतारे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि कंपनी को हिमाचल प्रदेश के बद्दी संयंत्र में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा बनाने का लाइसेंस मिला है।  इस दवा का एपीआई और टैबलेट की फॉर्म में व्यावसायिक उत्पादन करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है।  एचसीक्यू डॉक्टरों की सलाह पर दी जाने वाली दवा है जो कोरोना बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार में दी जा रही है। भारत अमेरिका समेत पूरी दुनिया में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की आपूर्ति में सबसे आगे है।  भारत इस दवा का सबसे बड़ा निर्माता है और वह इस संकट की घड़ी में दुनिया का नेतृत्व करने की अपनी स्थिति को बरकरार रखे हुए है। 

इंफ्रारेड थर्मामीटर का उत्पाद को टेंपरेचर गन भी कहा जाता है।  इसके जरिए बिना छुए व्यक्ति के शरीर का तापमान इंफ्रारेड किरणों के जरिए मापा जाता है।  जिस व्यक्ति के शरीर का तापमान देखना होता है, उसकी ललाट के सामने एक से पांच सेंटीमीटर तक की दूरी पर इस थर्मामीटर को रखा जाता है।  इन्हें होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या धार्मिंक स्थलों के प्रवेश द्वार पर रखा जा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए इन दिनों बैटरी से चलने वाले इस थर्मामीटर का पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जा रहा है।  खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रशिक्षित टेक्नीशियन की जरूरत नहीं पड़ती। 

सूरी ने कहा कि कंपनी ने जो सेनिटाइजर उतारा है वह अल्कोहल आधारित है।  यह उत्पाद भारत सरकार और वि स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर आधारित है।  इसमें एलोवेरा जैसा मॉइश्चराइजर भी होता है जिससे हाथ में सूखापन नहीं रहता।  डा. मोरपेन के पास हैंड सेनिटाइजर की विशाल रेंज मौजूद है जो आम पब्लिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों और सरकारी संस्थाओं में अलग-अलग पैक और साइज में उपलब्ध कराया जा रहा है।  इसी तरह दो और तीन प्लाई फेस मास्क पांच और 50 के पैक में ऑफर किए जा रहे हैं।  हाल ही में कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के कारण देश के हर क्षेत्र में फेस मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखना बहुत जरूरी हो गया है।  केंद्र सरकार ने देश के कोरोना प्रभावित इलाकों या हॉटस्पॉट्स में फेस मास्क का पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

कंपनी की ओर से आपूर्ति किए जा रहे उत्पाद सभी प्रमुख मेडिकल स्टोर्स के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन चैनलों पर भी उपलब्ध हैं।  कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कंपनी के सभी उत्पाद निजी और सरकारी संस्थाओं को आपूर्ति किए जा रहे हैं। श्री सूरी ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से हमारे देश की हर गली और नुक्कड़ में फैल रहा है।  इसी वजह से हम सभी आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की नियमित आपूर्ति बरकरार रखने की दिशा में काम कर रहे हैं।  सभी जरूरी दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की मांग को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  महामारी के इस संकटकाल में कंपनी केंद्र सरकार और उपभोक्ताओं की मदद के लिए पूरे उत्साह के साथ प्रतिबद्ध है। 

  • Related Posts

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 5 views
    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 6 views
    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 6 views
    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 5 views
    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 4 views
    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 11 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी