यहां एंटी एलर्जिक दवा सेट्रिजिन बनी हर रोग का इलाज

चौसा (बिहार)। चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र में आजकल एंटी एलर्जिक दवा सेट्रिजिन हर रोग का इलाज बन गई है। अगर अन्य दवा लेनी हो तो मरीज को पर्ची लेकर बाहर से खरीदनी पड़ेगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को भारी समस्या उठानी पड़ रही है। बता दें कि इस बार बारिश में मौसम के उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम के साथ वायरल फीवर के रोगियों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। लेकिन, सरकारी अस्पताल रामभरोसे चल रहा है। चिकित्सक की कमी के चलते आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथ चिकित्सक के भरोसे अस्पताल चल रहा है। ऊपर से लूज मोशन की दवा को छोड़ दें तो अन्य दवा में सेट्रिजिन एंटी एलर्जिक दवा उपलब्ध है। कोई भी रोगी इलाज के लिए आ रहे हैं तो उन्हें चिकित्सक यही दवा लिख रहे हंै। अन्य बाहर से खरीद की दवा लिखी जाती है। बताया गया है कि अस्पताल में एक माह से दवा नदारद है। कुछ दवा मिली भी है तो वह बाढ़ क्षेत्र में वितरण के लिए है। ऐसे में ओपीडी में एंटी बायोटिक, पारासिटामोल समेत लगभग 27-28 प्रकार की दवाइयों के साथ-साथ कई जरुरी दवाएं नदारद हैं। जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट