यहां सरकारी अस्पताल में मिलती है बीमारी

(रायपुर/धमतरी): राज्य के शासकीय अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इनदिनों विकट स्थिति का सामना हो रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार, राज्य के अधिकांश शासकीय अस्पतालों में चिकित्सको की कमी हैं। जो सेवारत हैं, वे भी अपने स्थान पर नहीं मिलते। अस्पताल में रोगो की जांच करने के लिए रखी महंगी मशीने भी काम नहीं कर रही। दूर-दराज इलाकों से शासकीय अस्पतालों में सस्ते और उत्तम इलाज के लिए आने वाले मरीज मायूस होकर लौटते हैं।

मजबूर मरीजों ने साहस दिखाते हुए कई जगहों पर अस्पताल प्रबंधन और आला प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन नतीजा शून्य ही है। हालत ये है कि जांच के बाद गंभीर रोगियों को वार्ड में दाखिल करने के बावजूद चिकित्सक राउंड नहीं लेते। कई अवसरों पर ऑपरेशन से पहले या जांच के पहलें रिश्वत मांगने की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ अस्पतालों में बगैर इलाज किए अथवा मशीन की खराबी के नाम पर मरीजों को लौआ दिया जाता है। कई जगह जांच के लिए शुल्क रसीद के नाम पर मरीजों को घंटो लाइन में लगना पड़ रहा हैं।

लाचार मरीज इलाज और जांच के लिए निजी अस्पतालों और जांच केन्द्रों में जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी निजी सेंटरों का भारी-भरकम खर्च वहन करना पड़ता है। स्वास्थ्य निदेशक राजधानी सहित कई अन्य जिलों के अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर कड़े निर्देश दे चुके हैं। कुछ दिन तक तो स्थितियां ठीक रहती है लेकिन बाद में फिर हालात बदतर हो जाते हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 9 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए