यह कैसा आरोग्य मेला, डीएम को न डॉक्टर मिले न मरीज

फर्रुखाबाद : जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की हकीकत देखने जब डीएम निकले तो वह चौक गए। उन्हें मौके पर न डॉक्टर मिले और न ही मरीज।

अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिले के 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 689 मरीजों का उपचार किया गया।

डीएम संजय कुमार सिंह ने दोपहर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। भोलेपुर पीएचसी पर डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. स्मिता शाक्य, सीएचओ अंजली मौदूज नहीं थीं। केवल चार लोगों का उपचार किया गया था। 10 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। वह मरीज भी फार्मासिस्ट अखिलेश ने देखे थे।

जिलाधिकारी ने डॉ. स्मिता शाक्य को फोन कर पूछा कहां हो तो डॉक्टर बोलीं पीएचसी पर। जब डीएम ने कहा कि वह पीएचसी पर ही मौजूद हैं तो डॉक्टर भागती हुईं अस्पताल पहुंचीं।

डॉक्टरों के न बैठने से मरीज न आने पर जिलाधिकारी ने सभी को फटकार लगाई और पूरी ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी पीएचसी साहबगंज पहुंचे। डॉ. अंजुला गोस्वामी, डॉ. रामप्रकाश, फार्मासिस्ट रतनेश कुमार,

एलटी आर्दश कुमार, पीएचसी नौलक्खा में डॉ. मधु अग्रवाल, एलटी नरेंद्र सिंह और सीएचओ गौरव सक्सेना अनुपस्थित थे। मरीज भी मौके पर नहीं मिले।

उन्होंने सभी पीएचसी पर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौजूद रखने के सीएमओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन