याबा टेबलेट्स की तस्करी, 10 करोड़ की गोलियों समेत पांच गिरफ्तार

गुवाहाटी (असम)। याबा टेबलेट्स की तस्करी का मामला सामने आया है। सिलचर क्षेत्र से 10 करोड़ रुपये कीमत की याबा टेबलेट समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सिलचर से 10 करोड़ की याबा टैबलेट बरामद 

सुरक्षा बलों ने आज सिलचर से 10 करोड़ रुपये कीमत की याबा टैबलेट के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, काशर पुलिस को प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत दोनों टीमों ने सिलचर के छपरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

पांच युवक गिरफ्तार

याबा टेबलेट्स

ऑपरेशन के तहत पड़ोसी राज्य के एक वाहन को शक के आधार पर रोक लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्राा में दवाइयां बरामद की गई। जांच पर पता चला कि जब्त की गई दवाइयां याबा टेबलेट्स हैं। ये दवाइयां प्रतिबंधित हैं। इन बरामद की गई गोलियों की बाजारी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बतायी गई है।

अंतरराज्यीय सीमा पर एक वाहन जब्त

इन टेबलेट्स को तस्करी कर ले जा रहे पांच युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने चालचापरा इलाके में असम-मिजोरम अंतरराज्यीय सीमा पर एक वाहन जब्त किया है। इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित याबा टेबलेट्स बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतिबंधित हैं याबा टेबलेट्स 

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने वाहन में यात्रा कर रहे पांच लोगों को काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि याबा टेबलेट्स देश में अवैध हैं। दरअसल, इसमें मेथम्फेटामाइन होता है। यह प्रतिबंधित पदार्थ माना गया है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 13 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 36 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन