ये फार्मा कंपनी देश में कर रही 50 से अधिक दवाओं का ट्रायल

मुंबई। फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका भारत में करीब 50 क्लीनिकल परीक्षण कर रही है। इसके अलावा कंपनी कई महत्वपूर्ण दवाओं का आयात करने की योजना भी बना रही है।

इन दवाओं के आयात की योजना

एस्ट्राजेनेका की योजना सांस के संक्रमण के लिए पैलिविजुमैब, कैंसर के लिए ट्रेमेलिमुमैब और अस्थमा के लिए बुडेसोनाइड, फॉर्मोटेरोल फ्यूमरेट, ग्लाइकोपाइरोनियम फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) का आयात करने की है। हालांकि इन दवाओं का आयात सभी जरूरी वैधानिक नियामकीय मंजूरी मिलने पर ही किया जा सकेगा।

एंडेक्सनेट अल्फा के आयात की मिली इजाजत

बता दें कि बीते दिनों एस्ट्राजेनेका की नई दवा एंडेक्सनेट अल्फा (रक्तस्राव संबंधी जटिलताओं के लिए) को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से आयात करने की अनुमति मिली थी।

कंपनी ने कहा है कि एंडेक्सनेट अल्फा की कीमत ‘टिकाऊ और उचित स्वास्थ्य देखभाल के वातावरण’ को बढ़ावा देने के सिद्धांत पर है। एंडेक्सनेट अल्फा को विशेष रूप से आपातकालीन स्थितियों के दौरान एंटीकोआगुलेंट दवाओं के असर से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

50 से अधिक वैश्विक क्लीनिकल परीक्षण जारी

एस्ट्राजेनेका ने कहा कि भारत में विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों में 50 से अधिक वैश्विक क्लीनिकल परीक्षण चल रहे हैं। हमारा बहुकेंद्रित दृष्टिकोण विनियामकी जरूरतों के अनुसार है। इससे स्थानीय क्लीनिकल परीक्षण पर आधारित कारगर आंकड़ों के महत्व ज्ञात होता है।

दवाओं के आयात पर सावधानीपूर्वक विचार

फार्मा कंपनी

चिकित्सा विज्ञान में वृद्धि और विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। दवाओं के आयाात के मामले में उपयुक्त देशों का चयन करने के लिए कंपनी परिचालन, चिकित्सा और वाणिज्यिक दृष्टिकोण पर सावधानीपूर्वक विचार करती है। यह दृष्टिकोण देश की स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकताओं के साथ तालमेल सुनिश्चित करता है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़