ये 8 दवाएं बेचने पर लगी रोक

मुजफ्फरपुर। राज्य में आठ दवाओं पर रोक लग गई है। इन दवाओं को विटामिन बी के नाम से बेचा जा रहा था। रोक लगी इन दवाओं की लिस्ट फूड कमिश्नर, राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के अलावा सभी दवा दुकानदारों को भेज दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर विकास शिरोमणि ने बताया कि अलडोमा, अलडोमा डीएस, विरिलिया टैबलेट, विरिलिया कफ सीरप, विरिलिया कैप्सूल, इडजिड टैबलेट, फलकोबिट दवा पर जो कंपोजिशन लिखा था, उसके अनुसार दवा मानक नहीं थी। कुछ दवा जिस पर विटामिन बी लिखा था, उसमें भी कमी पायी गई है।
  ड्रग इंस्पेक्टर को शिकायत मिली थी कि बाजार में बिक रहीं कुछ दवाएं मानक के अनुसार नहीं हैं। ये दवाएं उत्तराखंड की एक कंपनी की हैं, जो विटामिन के टैबलेट, कैप्सूल और कफ सीरप के नाम से बाजार में बिक रही हैं। इस शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कुछ दवा दुकानों से सैंपल लिए थे। जांच में इन दवाओं में त्रुटियां मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा भंडार में छापेमारी की। इसमें भारी मात्रा में दवा मिली। इसके बाद सभी दवाओं को जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई और रिपोर्ट फूड कमिश्नर, राज्य स्वास्थ्य समिति पटना को भेज दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर विकास शिरोमणि ने बताया कि जब्त की दवाओं में त्रुटियां पाई गई। इन दवाओं पर जो कंपोजिशन लिखा था, उसके अनुसार वह दवा नहीं थी। इस कारण इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद