राजधानी में बदली दवा खरीद नीति, एमएस को मिले अधिकार

नई दिल्ली: केंद्रीय प्रोक्यूरमेंट एजेंसी (सीपीए) की विफलता के बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दवा खरीद नीति में फिर बदलाव किया है। विभाग ने विशेष परिस्थिति में चिकित्सा अधीक्षकों को अपने स्तर पर निर्धारित मात्रा में दवा खरीद का अधिकार दिया है। इसका फायदा यह होगा कि दवा की कमी होने और सीपीए से दवा उपलब्ध कराने में देरी पर तुरंत दवा की खरीद की जा सकती है। इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा कि अस्पताल को अपने स्तर से दवा खरीदने की ज्यादा जरूरत न पड़े क्योंकि कम समय में जेनेरिक दवाओं की खरीद मुश्किल होती है। इसलिए ब्रांडेड दवाएं ही खरीदनी पड़ती हैं। हालांकि एमआरपी पर 40 फीसद तक छूट मिलती है।
      बता दें कि अस्पतालों में दवा आपूर्ति की जिम्मेदारी सीपीए के पास है। दिल्ली में पिछले कई सालों से यह व्यवस्था लागू है।  पहले चिकित्सा अधीक्षकों को भी अधिकार था कि अस्पतालों में दवा की कमी होने पर वे अपने स्तर पर दवा खरीद सकते हैं। केजरीवाल सरकार ने आते ही दवा खरीद में होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की नीयत से सीपीए को मजबूत करने का फैसला लिया। इसके तहत चिकित्सा अधीक्षकों से दवा खरीद का पूरा अधिकार छीन लिया गया। ऐसे में अब तक अस्पतालों में दवा की कमी होने पर भी चिकित्सा अधीक्षक उसकी खरीद नहीं कर सकते थे। सीपीए के माध्यम से ही दवा आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था लागू हुई। पिछले दिनों अस्पतालों में दवाओं की किल्लत देखी गई। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई अस्पतालों का दौरा किया। मरीजों ने उनसे दवा कमी की शिकायत की। इस पर गंभीरता से विचार करने के बाद सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पुन: व्यवस्था शुरू की कि सीपीए द्वारा दवाओं की आपूर्ति किए जाने के बावजूद अस्पताल में दवा की कमी हो तो चिकित्सा अधीक्षक दवा खरीद सकते हैं ताकि मरीज को अस्पताल में मुफ्त दवाएं सुनिश्चित की जा सकें। दिल्ली सरकार के एक बड़े अस्पताल के निदेशक (मेडिकल) ने कहा कि अस्पताल में दवा के लिए निर्धारित बजट के 10 फीसदी हिस्से से चिकित्सा अधीक्षक दवा खरीद कर सकते हैं।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 9 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 14 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त