रेमडिवीर इंजेक्शन की काला बाज़ारी करने वाला प्रदीप धरा गया

गुरुग्राम /अम्बाला ::– कल देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 47 व सेक्टर 57 में की गई छापेमारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय दवा तस्कर के अवैध कार्य में लीन चार लोगों को गिरफ्त में लिया था जिन की निशानदेही पर आज सीएम स्क्वायड की टीम ने एफडीए हरियाणा के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान की अगुवाई में प्रदीप जो मेडी ग्रीन फार्मेसी झाड़सा गुरुग्राम में दवा का व्यापार करता है वहां दबिश दी तो प्रदीप ने बताया कि यह इंजेक्शन उसने ₹15000 प्रति वायल बिना बिल के खरीदे थे जिन्हें ₹18000 प्रति वायल मोहम्मद इराकी को बेचा था ।जिन पर प्रति वाइल अंकित अधिकतम मूल्य 5400₹ अंकित था । प्रवीण के अनुसार इन 84 इंजेक्शनों की आज की बाजार कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए के लगभग थी ।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर व पुलिस कि पूछताछ के दौरान उसने बताया की 84 रेमडिवीर इंजेक्शन की वायल उनके पास अभी भी मौजूद हैं जिन्हें गुरुग्राम से करीब 30 किलोमीटर दूर खेतों में ट्यूबवैल के कमरे में छुपा कर रखा हुआ था जिसे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान व पुलिस की मौजूदगी में प्रदीप द्वारा बताए गए मार्ग व निशानदेही की जगह से रिकवर कर लिया ।

ड्रग कंट्रोल ऑफीसर अमनदीप की शिकायत पर सीएम स्क्वायड की टीम ने प्रदीप प्रोपराइटर मेडी ग्रीन फार्मेसी पर ब्लैक मार्केटिंग की धाराओं के चलते केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी ।

उल्लेखनीय है कि के के राव कमिश्नर गुरुग्राम ने हरियाणा के राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहूजा को इस कड़ी में संलिप्तों का पर्दाफाश करने तथा और भी बारीकी से छानबीन करने की बात कही थी जिसके चलते आज एफ डी ए हरियाणा के डी सी ओ गुरुग्राम ने पुलिस की मौजूदगी में ब्लैक मार्केटिंग करने वाले प्रदीप का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता विभाग के नाम लिखवाई ।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 18 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई