रेमेडिसिविर व अन्य प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में विदेशी महिला काबू

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(आईजीआई) पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक विदेशी महिला को प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला के पास से कोविड की प्रतिबंधित रेमेडिसिविर इंजेक्शन की 70 शीशियां सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली है। बरामद दवाओं की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। अधिकारी उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान तंजानिया निवासी ऐमान गुलशनराजा सैयद के रूप में हुई है। जो अदीस अबाबा जाने के लिए हवाई अड्डे पर आई थी। 25 जुलाई की रात करीब पौन दस बजे हवाई अड्डे पर तैनात सीआईअएसएफ के निगरानी और खुफिया कर्मचारियों ने टर्मिनल तीन पर एक युवती को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया।

शक होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर उसके बैग को एक्सरे मशीन पर जांच की। बैग में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखा। बैग को खोलकर उसकी तलाशी लेने पर रेमेडिसिविर इजेक्शन की 70 शीशियां सहित विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित दवाईयां मिली। रेमेडिसिविर विदेशी व्यापार महानिदेशालय की अनुमति के बिना निर्यात के लिए प्रतिबंधित दवा है। पूछताछ के दौरान महिला कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाई। इसके बाद उसे कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 28 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी