रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में छापेमारी, स्टाफ और डॉक्टर मिले गायब

Rewari: हरियाणा सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेवाड़ी (Rewari) के सिविल अस्पताल में छापेमारी की। टीम को बड़ी संख्या में अस्पताल से स्टाफ और डॉक्टर गायब मिले। टीम ने ड्यूटी से गायब सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय में भेज दी है। इस छापेमारी में  डीएसपी राजेश चेची भी शामिल रहे।

सीएम फ्लाइंग को स्टाफ और डॉक्टरों के गायब रहने की शिकायत मिली (Rewari)

सिविल अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। लेकिन ओपीडी में डॉक्टर और स्टाफ वक्त  पर नहीं पहुंच रहे थे। सीएम फ्लाइंग टीम को स्टाफ और डॉक्टरों के गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। सीएम फ्लाइंग की टीम ओपीडी टाइम शुरू होने के कुछ समय बाद डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में सिविल अस्पताल में पहुंची। सिविल अस्पताल में जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग को बड़ी संख्या में डाक्टर और स्टाफ गैरहाजिर मिले। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी रजिस्टर भी अपने कब्जे में ले लिए।

स्टाफ की गैरहाजिरी वाली रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा गया 

सीएम फ्लाइंग की अस्पताल में छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। छापेमारी के बाद स्टाफ के कर्मचारियों के आने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन उन्हें गैर हाजिर ही माना गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम गैर हाजिर मिले डाक्टर और स्टाफ के बारे में रिपोर्ट तैयार की गई। आगामी कार्रवाई की संतुति करते हुए रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  एक्सपायरी दवा मिलने पर रेवाड़ी का मेडिकल स्टोर सील

बता दें कि कुछ दिन पहले भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील रेवाड़ी में भी छापेमारी की थी। तहसील में 26 में से 13 कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे। इससे पहले क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के कार्यालय में छापेमारी के दौरान आठ कर्मचारी बिना किसी सूचना दिए गैर हाजिर मिले थे। इन दिनों सीएम फ्लाइंग की टीम लगातार गैर हाजिर सरकारी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाही कर रही है लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी