एक्सपायरी दवा मिलने पर रेवाड़ी का मेडिकल स्टोर सील

Raid on medical store: हरियाणा के रेवाड़ी में नारनौल फाटक स्थित अमित मेडिकोज नाम के मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर (Raid on medical store) पर कई अनियमितताएं मिलने पर स्टोर को सील कर दिया। सीएम फ्लाइंग टीम को शिकायत मिली थी जिस महिला के नाम से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है वो खुद कभी स्टोर पर नहीं रहती हैं। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की।

मेडिकल स्टोर पर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा मिली (Raid on medical store)

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार और ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर अमनदीप चौहान की संयुक्त टीम द्वारा शहर के नारनौल रेलवे फाटक के नजदीक अमित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर रोलियावास निवासी सुभाष चंद बैठा मिला। उससे मेडिकल स्टोर के संबंध में लाइसेंस मांगा तो उसने सुमनलता के नाम से लाइसेंस पेश किया। लेकिन मौके पर सुमनलता नाम की कोई लेडीज उपलब्ध नहीं थी।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी

टीम को वहां कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला। मेडिकल स्टोर को चेक किया गया  तो  वहां पर कई दवाइयां एक्सपयरी डेट की मिली। मेडिकल स्टोर में साफ सफाई के जिन मानकों का ध्यान रखा जाता है वो भी पूरी नहीं मिली। ड्रग्स कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने मेडिकल स्टोर पर अनियमिताएं पाए जाने पर स्टोर को सील कर दिया। इस मामले में अब सबन्धित विभाग आगामी कार्रवाई कर रहा है।

इसके अतिरिक्त शहर के अन्य दो मेडिकल स्टोर को भी सील किया गया। ओम मेडिकल स्टोर और पारस मेडिकल स्टोर सहित कसोला चौक स्थित श्याम मेडिकोज पर कार्रवाई की गई। स्टोरॉयडस बेचने का रिकॉड ना मिलने पर की गई कार्रवाई, ब्लैक फंगस बीमारी के कारण चार दिन पहले ही जिलाधीश ने स्टोरॉयडस बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के बेचने पर रोक लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद स्टोरॉयड स्टोर दवा बेच रहा था जिसके बाद इसे सील कर दिया गया।

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी