रोहतक पीजीआई परिसर में मिला भ्रूण

पीजीआई परिसर में भ्रूण मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला भ्रूण सात माह का हो सकता है। बच्ची के हाथ, पैर और मुंह दिखाई दे रहे थे। पीजीआई में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल कर महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पीजीआई थाना पुलिस का कहना है कि महिला का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले भी पीजीआई के पास और शहर में कई जगह भ्रूण मिल चुके हैं।

संस्थान में दिनभर भ्रूण मिलने की खबर चर्चा में रही। फ़िलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस काे दी शिकायत में जयबीर निवासी अंबेडकर कालोनी ने बताया कि वह वह जन सेवा संस्थान पीजीआईएमएस में बतौर इंचार्ज तैनात हैं। रविवार की सुबह करीबन साढ़े 8 बजे जनरल गैलरी के पास सुबह सफाई करवा रहा थे तो उन्होंने देखा कि एक बच्चे का भ्रूण गिरा हुआ है। जो किसी महिला ने गर्भपात करवाकर यहां फेंका है। दरअसल महिला की तलाश करने के लिए पीजीआई के कैमरे खंगाले गए हैं। ऐसी आशंका है कि महिला पीजीआई में अपना उपचार करवाने तो नहीं आई थी। या फिर महिला बाहर से पीजीआई में आई और भ्रूण फेंककर चली गई।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए