लड़का होने की दवा देता डॉक्टर दबोचा  

शाहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मछरौली गांव में लडक़ा होने की दवा देते एक फर्जी डॉक्टर को रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी की पहचान खरींडवा गांव के अंग्रेज ङ्क्षसह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कुरुक्षेत्र की रहने वाली सुमन ने जिला चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की थी कि खरींडवा गांव का अंग्रेज ङ्क्षसह मछरौली गांव में दवा देने की दुकान चलाता है। वह सात हजार रुपए में लडक़ा होने की दवा देता है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को भी दवा देने के लिए बुलाया था। इस पर सीएमओ डॉ. सुखबीर ङ्क्षसह ने चिकित्सक टीम का गठन किया। उसमें डॉ. ऋषि, डॉ. गौरव, डॉ. राजीव को टीम में शामिल कर कार्रवाई के लिए मछरौली भेज दिया। जब सुमन मछरौली गांव में अंग्रेज ङ्क्षसह की दुकान पर गई तो आरोपी डॉक्टर ने माचिस की डिब्बी में रखकर कुछ गोलियां उसे दे दीं और दवा खाने का तरीका व परहेज भी बताया।
दवाई देने के बदले में आरोपी ने सात हजार रुपए की मांग की। महिला ने सात हजार रुपए दिए तो चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई और फर्जी डॉक्टर को रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।  सीएमओ डॉ. सुखबीर ने बताया कि पिछले पांच दिन में यह दूसरी कार्रवाई है। उसमें रंगे हाथों आरोपी पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले का ङ्क्षलगानुपात पहले से ज्यादा सुधरा है। वहीं, उप सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। उनकी टीम ऐसे लोगों की जानकारी करने के लिए सक्रिय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 15 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR