लहसुन और शहद को मिलाकर खाने से दूर रहते हैं गंभीर से गंभीर रोग

नई दिल्ली: लहसुन और शहद के फायदों से सभी परिचित हैं. लेकिन क्या लहसुन और शहद को एक साथ खाया जा सकता है. शायद इस बारे में कम ही लोग जानते हैं. लहसुन और शहद एक साथ खाने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है. वहीं सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होता है. इसीलिए शहद और लहसून को भारतीय रसोई में बहुत महत्व दिया जाता है. ये सिर्फ खाने और व्यंजनों का जायका ही नहीं बढ़ता है बल्कि इसके औषधीय गुणों में व्यक्ति की अच्छी सेहत और लंबी उम्र का राज भी छिपा होता है.

जिन लोगों को सर्दी और जुकाम के साथ साइनस की समस्या बनी रहती है ऐसे लोगों को लहसुन और शहद को मिलाकर खाने से आराम मिलता है. इसे एक साथ खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है जो इस तरह के रोगों को दूर करने में अहम भूमिका निभाती है. जिन लोगों के गले में इंफेक्शन की समस्या जल्दी जल्दी होती है. ऐसे लोगों को लहसुन और शहद को मिलाकर खाना चाहिए. इससे गले का संक्रमण दूर होता है, साथ ही खराश, सूजन से आराम मिलता है. इसके साथ गुनगुने पानी से भी गरारे करने चाहिए. भोजन के मामले में ऐसे लोगों को शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे लोगों को पानी उबाल कर पीना चाहिए.

बच्चों मे दस्त की समस्या होने पर भी लहसुन और शहद को मिलाकर देना चाहिए. इसकी मात्रा कम ही होनी चाहिए. डायरिया के दौरान इस नुस्खे को अपनाया जा सकता है. लहसुन और शहद पेट के संक्रमण को खत्म करते हैं. यदि आपको या फिर घर में मौजूद शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें. इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा. जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी रहती है तो लहसुन और शहद को मिलाकर खाना चाहिए. लहसुन और शहद ब्लड सकुर्लेशन को ठीक रखता है और दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म करता है.

इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. स्किन संबंधित कई बीमारियों में भी इसका सेवन लाभकारी साबित होता है. जिन लोगों को फंगल से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए आराम मिलेगा. लहसुन और शहद शरीर की गंदगी को भी निकालता है.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट