लाइसेंस के नाम पर वसूली करता फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर पकड़ा

जौनपुर (यूपी)। यूपी के जौनपुर में सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस चेक करने के नाम पर वसूली की कोशिश कर रहे फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को दुकानदारों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज ङ्क्षसह निवासी नवाबाद, करौंदीकला, सुल्तानपुर बताया, दुकानदारों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। गत दिवस दोपहर के समय एक व्यक्ति विकास मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए लाइसेंस की मांग करने लगा। दुकानदार ने थोड़ी मोहलत मांगी तो वह अन्य दुकानों को चेक करके वापस आने की बात कहकर दूसरे मेडिकल स्टोर पर चला गया। इधर जब बाजार में जांच की बात फैली तो दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। उधर कथित इंस्पेक्टर अन्य मेडिकल स्टोरों से होते हुए एएनएम सेंटर पहुंच, उसके बाद फिर वहां से जब दौबारा दीपक मेडिकल पर पहुंचा। वहां पर भी जांच के नाम पर आरोपी लाइसेंस की मांग करने लगा और फिर रिश्वत की मांग की। इस पर दुकानदार दीपक श्रीवास्तव को उसके स्वभाव से कुछ शंका हुई तो उसने अधिकारियों से पूछताछ की। कथित ड्रग इंसपेक्टर से पहचान पत्र की मांग की तो वह पहचान पत्र दिखाने के लिए आना-कानी करने लगा। संदेह होने पर दुकानदारों ने कथित ड्रग इंसपेक्टर को पकड़ कर पुलिस चौकी पर सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़