लाखों नशीली गोलियां भेजने का आरोपी दवा विक्रेता गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। लाखों नशीली गोलियां यहां सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने जयपुर निवासी राहुल उर्फ लोकेश अग्रवाल पुत्र गिर्राज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता के साथ फिल्मसिटी मार्केट में दवा सप्लाई की होलसेल की दुकान चलाता है। आरोपी ने दवा के तस्करों को अपना सही नाम न बताकर राहुल नाम बता रखा था ताकि पहचाना और पकड़ा नहीं जाए। लेकिन पुलिस उसके मोबाइल नंबर के आधार पर सही नाम-पता मालूम कर उसके घर पहुंच गई और उसे राउंडअप कर लिया। बताया गया है कि आरोपी के पिता के सिर पर दुकान के 60 लाख रुपए का कर्ज है। आरोपी युवक बिना बिल के उक्त दवाओं की खेप भेजता था। इधर, जिस बस में यह नशीली दवा यहां पहुंची थी, उसके कंडक्टर श्रीगंगानगर के हरदयालपुरा निवासी सोनू छींपा पुत्र सुभाषचंद्र को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में श्रीगंगानगर का मुख्य तस्कर नूरपुरा ढाणी निवासी बलवंत जाट, उसके सहयोगी गांव गद्दरखेड़ा निवासी परमजीतसिंह उर्फ सोनू जटसिख, रियासत अली उर्फ राशि और गांव करवाला निवासी राजवीरसिंह जटसिख को 18 अक्टूबर की शाम को इस नशीली दवा की खेप के साथ पकड़ा गया था।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन