लापरवाही : टीबी के मरीज को दी एक्सपायरी दवा

उदयपुरवती (राजस्थान)। रामपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक टीबी रोगी को एक्सपायर हो चुकी दवा देने का मामला प्रकाश में आया है। रोगी की हालत खराब होने पर ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया। नवलगढ़ बीसीएमओ रामचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और एएनएम एमपीडब्ल्यू को एपीओ कर डाला। जानकारी अनुसार रामपुरा निवासी सोहनलाल (60) टीबी से ग्रस्त है। वह चार-पांच दिन पहले गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र से दवा लाया था। दवा के सेवन पश्चात उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजनों ने दवा को ध्यान से देखा तो पता चला कि वह अगस्त माह में ही एक्सपायर हो चुकी थी। ग्रामीण उसे उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो वहां एएनएम संतोष ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह दवा तो चिराना से लेकर आई थी, उसने तारीख नहीं देखी। ग्रामीणों ने उप स्वास्थ्य केंद्र पर जांच की तो वहां छह माह पुरानी एक्सपायरी डेट की दवा भी मिली। ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ डाला। मामले की सूचना पर उदयपुरवाटी सीआई राजेश वर्मा नवलगढ़ बीसीएमओ रामचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बीसीएमओ ने एएनएम संतोष, एमपीडब्ल्यू रामलाल को तत्काल एपीओ कर दिया।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 23 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट