लाल खून का काला व्यापार

नवादा जिले में खून के कारोबार का पर्दाफाश होने के बाद लोग सकते में हैं। बतादे कि प्रशासन की छानबीन में यह सामने आया है कि इस काले धंधे में बकायदा संगठित गिरोह काम कर रहा है। दरअसल खून के इस काले कारोबार में शामिल माफिया का सांठगांठ अधिकारियों से रहता है। यही वजह है कि वे लोग सबकुछ देखते हुए भी आंखें बंद किये रहते हैं। एक दिन पूर्व शहर के पुरानी जेल रोड स्थित अपोलो सर्जिकल एवं यूरोलॉजी सेंटर में छापेमारी के दौरान जिन सात लोगों को मुक्त कराया गया, वे सभी मजदूर तबके के हैं। मजबूरी व बेबसी में खून बेचते हैं। मुक्त कराया गया कानपुर का दिनेश सिंह पंचर बनाने का काम करता है तो भोला साव रिक्शा चालक है।

संजय सिंह बस में कंडक्टर है। वहीं शाहिद ई-रिक्शा चलाता है। नारदीगंज का ललन मजदूरी करता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुरानी जेल रोड स्थित अपोलो सर्जिकल एवं यूरोलॉजी सेंटर में ब्लड बैंक संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग को बकायदा आवेदन दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि अगर यह माजरा सामने नहीं आता तो चंद दिनों में उसे लाइसेंस निर्गत कर दिया जाता। इसके बाद तो लाल खून का काला कारोबार करने की खुली छूट ही मिल जाती। गौरतलब है कि इसी नर्सिग होम में डीडीसी वैभव चौधरी ने मंगलवार को छापेमारी कर एक कमरे में बंद खून देने पहुंचे सात लोगों को पकड़ा था। ब्लड डोनर की जगह ब्लड सेलर बन चुके युवा बताते हैं कि शहर के कई स्थानों पर वैध-अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक में यह धंधा चल रहा है। शहर के एक लाल बिल्डिंग में जाकर भी अपना खून बेच चुके हैं। वे बताते हैं कि लाल बिल्डिंग में एक ब्लड बैंक संचालित है। जहां गरीबों के मजबूरी का फायदा उठाकर उसके शरीर से खून निकालकर चंद रुपये उसे दे दिया जाता है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़