लू एवं तापघात से बचाव के लिए सुनिश्चित करें माकूल प्रबंध

जयपुर (कैलाश शर्मा) : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने तेज गर्मी एवं लू की स्थिति के दृष्टिगत सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लू एवं तापघात से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।

श्रीमती सिंह ने पत्र में कहा है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मानव जीवन को सुरक्षित रखना हमारा प्रमुख दायित्व है। हीट वेव रिलेटेड बीमारियों के संबंध में भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाओं के संचालन हेतु विभिन्न बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, मॉक ड्रिल, तथा वी.सी. के माध्यम से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित कर रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा है कि इन व्यवस्थाओं के संबंध में वन विभाग, राजस्थान पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, आपदा प्रबन्धन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, महिला एवं बाल विकास, मौसम विभाग, स्थानीय निकाय विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य-योजना बनाया जाना अपेक्षित है। चिकित्सा संस्थानों में फायर एन.ओ.सी, पानी तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति, ऑक्सीजन तथा एम्बुलेंस की सुविधा अत्यंत आवश्यक है।

श्रीमती सिंह ने जिला कलेक्टर्स से अपेक्षा की है कि वे भामाशाहों, गैर-सरकारी संगठनों, धार्मिक ट्रस्टों को प्रेरित कर तथा संबंधित विभागों के जिलाधिकारीयों को उचित दिशा-निर्देश प्रदान कर लू एवं तापघात से बचाव के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करें। साथ ही, किसी तरह की आपात या असाधारण स्थिति उत्पन्न होने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य सरकार को तुरन्त अवगत कराएं।

Related Posts

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

लखनऊ (यूपी)। फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। एसटीएफ ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड