गर्भपात की दवाइयां अवैध रूप से बेचने पर मेडिकल एजेंसी सील

उज्जैन। गर्भपात की दवाइयां अवैध रूप से बेचने पर मेडिकल एजेंसी को सील करने का मामला सामने आया है। मेडिकल एजेंसी सीलिंग की कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के बाद जांच के लिए पहुंची टीम ने की है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड नागदा स्थित धनोतिया मेडिकल एजेंसी द्वारा अनाधिकृत रूप से गर्भपात की दवाइयों की बिक्री की जा रही है। टीम ने मौके पर जासकरि जांच की और शिकायत सही पाई जाने पर मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन और उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन उज्जैन के मार्गदर्शन में धनोतिया मेडिकल एजेंसी नागदा की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर देशराज सिंह राजपूत एवं धर्मसिंह कुशवाह द्वारा उक्त मेडिकल एजेंसी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

शिकायत के तथ्यों की पुष्टि की गई, जो कि सही पाए गए। जांच में यह पाया गया कि धनोतिया मेडिकल एजेंसी के संचालक गोविंद धनोतिया बिना डॉक्टर की पर्ची के गर्भपात की दवाइयों को बेचा जा रहा था।

झोलाछाप डॉक्टर्स को भी बेचते थे एलोपैथिक दवाइयां

जांच में पता चला कि दुकान संचालक होलसेल एजेंसी संचालित करता है तथा उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से झोलाछाप डॉक्टर्स को भी एलोपैथिक दवाइयां बेची जाती थी। एजेंसी से चार दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

फर्म की जांच में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 एवं नियमावली-1945 के अन्य प्रावधानों का भी उल्लंघन पाया गया। इसके चलते उक्त मेडिकल एजेंसी को अग्रिम आदेश/निर्देश प्राप्त होने तक सीलबंद किया गया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी