लैब में मिलीं एमटीपी किट व नशीली दवाइयां 

बेरी (झज्जर)। नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के नजदीक चल रही शिवम डायग्नोस्टिक लैब में गर्भपात की दवा का कारोबार फल-फूल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ व छुछकवास में छापामारी के बाद बेरी की शिवम डायग्नोस्टिक लैब पर रेड की। वहां गर्भपात में प्रयोग की जाने वाली दो किट व बड़ी संख्या में अंग्रेजी दवाइयां व नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित सभी दवाओं को जब्त कर इस मामले में लैबोरेटरी संचालक गांव बिरधाना निवासी मनोज पुत्र कदम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसकी लैबोरेटरी को भी सील कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बेरी की शिवम लैबोरेटरी में गर्भपात करने के साथ-साथ यहां गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग जांच भी की जाती है। जिस पर टीम ने डिकॉय पेशेंट तैयार कर दुकान पर दो दिन पहले भेजा था। 800 रुपये में किट का सौदा होने के बाद संचालक ने महिला को पति को साथ लाने के लिए कहा। महिला  पति को साथ लेकर पहुंची तो संचालक ने महिला को दवाई के पते पर निशान लगाकर दिया तो टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। टीम ने सेंटर के नजदीक खड़ी कार से एमटीपी किट और सेंटर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। झज्जर के सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि सेंटर की जांच करने पर वहां से भी हजारों रुपये की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक के खिलाफ एमटीपी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाकर उसे सील कर दिया है। आरोपी संचालक मनोज दहिया को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए