वजन घटाने वाली दवाओं से सिकुड़ सकती हैं मांसपेशियां, रहें सावधान!

मुंबई। वजन घटाने वाली दवा का सेवन करने से पहले विशेषज्ञों की यह राय जानना आप सबके लिए हितकारी हो सकता है। इन दवाओं के सेवन से आपकी मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं।

इस बारे में एस्ट्राजेनेका के प्रमुख पास्कल सोरियट ने चेताया है कि वेगोवी जैसी लोकप्रिय वजन घटाने वाली दवाओं के इस्तेमाल से मरीजों की मांसपेशियां कम हो सकती हैं। वे बताते हैं कि वेगोवी सहित मोटापे की अन्य दवाएँ आजकल काफी प्रचलन में हैं। इन्हें हजारों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंनेे बताया कि हालांकि, फार्मा कंपनियों को अधिक वसा और कम मांसपेशियों को लक्षित करने वाली दवाएं बनाने के लिए कहा गया है।

कंपनियों से दवाओं की गुणवत्ता सुधारने की अपील

सोरियट के अनुसार अगर आज किसी दवा के सेवन से आपका वजन कम हो गया है तो आप दवा का सेवन बंद कर देते हैं। ऐसे में आपका वजन फिर से बढ़ जाता है। लेकिन उनकी खोई हुई मांसपेशियाँ इतनी नहीं होतीं, जब तक कि निश्चित रूप से वे जिम नहीं जाते। उन्होंने फार्मा कंपनियों से वजन घटाने वाली दवाओं की गुणवत्ता सुधारने को भी कहा। इससे वे लंबे समय अपना प्रभाव बनाए रख सकेंगी।

एस्ट्राजेनेका लाएगी नई दवा

उन्होंने रहस्योद्घाटन किया कि एस्ट्राज़ेनेका एक नई और सस्ती, मोटापा घटाने की दवा के निर्माण में जुटी हैं। कोविड वैक्सीन के लिए विख्यात कंपनी ने नवंबर में चीनी बायोटेक कंपनी एक्कोजीन द्वारा विकसित की जा रही एक प्रायोगिक गोली के लिए 1.6 अरब पाउंड तक का सौदा किया। सोरियट ने बताया कि उनकी योजना ऐसी दवा बनाने की है जिनका इस्तेमाल गरीब देशों में भी किया जा सकता है। एस्ट्राजेनेका मोटापे और मधुमेह के इलाज की दवा विकसित कर रहा है।

 

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC