वायरस का रजिस्टेंट पॉवर बढ़ा, दवाइयों का असर घटा

इंदौर। बार-बार बदल रहे मौसम के चलते वायरस का रजिस्टेंट पॉवर बढ़ रहा है। इसके फलस्वरूप दवाइयों का असर घटता जा रहा है। इससे छह माह से पांच साल तक के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वे सर्दी-खासी के साथ बुखार व निमोनिया से परेशान हैं। दरअसल, वायरस के बदले स्वरूप के कारण बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसमी बुखार के इस वायरस का रजिस्टेंट पॉवर (प्रतिरोधक क्षमता) पहले से बढ़ चुका है। यही कारण है कि दवाइयां भी जल्दी असर नहीं कर रहीं, वहीं लक्षण पता चलने में भी देरी हो रही है। शहर में इस समय सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मौसमी बुखार से पीडि़त अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं। इन्हें अचानक सर्दी-खांसी के साथ बुखार की समस्या है। कुछ बच्चों को जांच कराने पर निमोनिया भी सामने आ रहा है, जबकि पहले से इसके विशेष लक्षण भी नहीं दिख रहे। एमवाय अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल व सिविल डिस्पेंसरियों में पहुंचने वाले मरीजों में 25 से 30 प्रतिशत छोटे बच्चे हैं। शहर में करीब 300 शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। रोजाना 25 से 30 मरीज इनके पास भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं जो सामान्य दिनों से दोगुना हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ व सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिय़ा के अनुसार डॉक्टरों द्वारा एंटिबायोटिक के अधिक प्रयोग करने से भी बीमारी के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, दवाइयों के प्रति वायरस रजिस्टेंट पैदा कर रहा है जिससे जल्द लक्षण नजर नहीं आते। वायरस के मजबूत होने पर बीमारी ठीक होने में भी समय लग रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि आजकल के मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौ माह से दो साल तक के बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्हें बाहर के खाने के बजाय सभी प्रकार के अनाज से बना तरल भोजन देना चाहिए। जैसे दाल-रोटी, दाल-चावल, उपमा, दलिया, उबला आलू आदि। इस मौसम में जंक फूड से भी बच्चों को बचाना चाहिए। इससे इन्फेक्शन का खतरा होने के साथ पौष्टिक चीजें भी नहीं मिल पाती हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट