दस हजार फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन-नवीनीकरण का काम अटका 

जयपुर। राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में पिछले छह माह से रजिस्ट्रार के नहीं होने से फार्मासिस्ट्स के करीब 10 हजार नवीनीकरण व पंजीकरण का काम अटका हुआ है। इससे नौ हजार नवीनीकरण तथा एक हजार नए पंजीकरण के मामले पेन्डिंग हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के मामले भी पेन्डिंग चल रहे हैं। नतीजतन फार्मासिस्ट को सरकारी नौकरी में आवेदन व रजिस्ट्रेशन के लिए आने वालों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पिछले साल सितंबर में रजिस्ट्रार को हटाया गया था। सरकार ने सहायक औषधि नियंत्रक अजीन जैन को इस पद का दायित्व सौंपा था, लेकिन कार्यग्रहण करने के बाद राजस्थान फार्मेसी काउंसिल व केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से मामला कोर्ट में चला गया। काउंसिल में रजिस्ट्रार के नहीं होने से औषधि नियंत्रण संगठन ने दवा विक्रेताओं के ऑनलाइन लाइसेन्स के आवेदन की तिथि चौथी बार 15 मार्च तक बढ़ा दी है। ड्रग कंट्रोलर सेकंड अजय फाटक का कहना है कि काउंसिल में रजिस्ट्रार नहीं होने से ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 22 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट