वाराणसी में 41 लाख रुपए से अधिक के प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

वाराणसी जिले में मुंडवाडीह पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाही को अंजाम देते हुए ऑटो से 202 बंद पेटियों से नशीला प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। जब्त किए गए कफ सिरप की कीमत 41 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी ड्रग विभाग को दी।

प्रतिबंधित कफ सिरप को वाराणसी के बाजार में बेचने की योजना

पुलिस के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने छानबीन की। ठोस कागजात नहीं दिखाने पर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

मुंडवाडीह के पुलिस  प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने इस मामले को लेकर बताया कि रविवार की सुबह मुखाबिर से उन्हें इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। मुखाबिर ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोग लखनऊ के नजदीक प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर खड़े हुए हैं। इस कफ सिरप को वो वाराणसी के बाजार में बेचने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरोह के लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। साथ ही ड्रग विभाग को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 59 वर्षीय ब्रेन डेड महिला ने दो लोगों को दिया नया जन्म

ड्रग विभाग के द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने बताया कि वो ये कफ सिरप दिल्ली से लेकर आए थे। दिल्ली से लाए इस नशीले कफ सिरप को उन्होंने वाराणसी और मध्य प्रदेश के बाजार में बेचने की योजना बनाई थी। अभियुक्तों के पास से 202 पेटियों में नशीली कफ सिरप बरामद हुई जिसकी कीमत 41 लाख 80 हजार रुपए है। साथ ही उनके पास से 2.80 हजार रुपए नकद प्राप्त हुए।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार केसरा, 20 वर्षीय हिमांशु केसरा और 27 वर्षीय अजय केशरी के रुप में हुई है। ये तीनों ही उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं।

 

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन