विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए अब NEET अनिवार्य

Health Ministry: विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से बड़ी खबर सामने आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, छात्रों को विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई के लिए अब NEET पास करना अनिवार्य होगा।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अब से विदेश में जाकर मेडिकल (MBBS) की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए NEET परीक्षा पास करना अनिवार्य है। मनसुख मंडाविया ने मेडिकल छात्रों के लिए तीन शर्तें बताई है, वही छात्र भारत लौटकर मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने ऐसे देश से पढ़ाई की हो जहां भारत के समकक्ष मेडिकल की पढ़ाई होती हो। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा है कि तीसरी शर्त ये होगी कि जिस देश से उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है, उस देश में भी उनको प्रैक्टिस की अनुमति हो। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें विदेश से मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए जरूरी परीक्षा पास करनी होगी। तभी उन्हें देश में मेडिकल प्रैक्टिस का लाइसेंस दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की तीन शर्तें इस प्रकार हैं-

  • विदेश जाकर MBBS की पढ़ाई करने के लिए NEET पास करना जरूरी है।
  • केवल वही छात्र भारत लौटकर मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए योग्य होंगे, जिन्होंने ऐसे देश से पढ़ाई की हो जहां भारत के समान मेडिकल की पढ़ाई की हो।
  • जिस देश से उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है, उस देश में भी उनको प्रैक्टिस की अनुमति हो।

फ्लिपकार्ट, अमेजन हेल्थ प्लस समेत 20 कंपनियों को नोटिस जारी

https://medicarenews.in/news/35619

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मांडविया ने साफ कर दिया है कि अब ऐसा नहीं होगा कि कहीं से भी मेडिकल की डिग्री लेकर आ जाओ और भारत में प्रैक्टिस शुरू कर दो।  उन्होंने कहा कि विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्र अगर भारत आकर प्रैक्टिस शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें इन सभी बिंदुओं का ध्यान रखना होगा।

 

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील