विरोध में दवा व्यापारी संगठन, सरकार से की अपील

अम्बाला। बीते माह से देशभर में दवाओं पर भी ई-वे बिल लागू हो गया है। इसके विरोध में कई कई राज्यों में दवा व्यापारी संगठन उतर आए हैं और राज्य सरकार को दवाओं पर ई-वे बिल हटाने के लिए गुहार लगाई है। उनका कहना है कि ई-वे बिल लागू हो जाने से दवा व्यापारियों की समस्याएं और बढ़ गई हैं क्योंकि बिल जारी करने में उन्हें अत्याधिक जानकारियां साइट पर अपलोड करनी होती हैं।
इसमें एक ई-वे बिल जारी करने के लिए करीब 40 मिनट से 60 मिनट का समय लग जाता है। ऐसे में रोगी को समय से दवाई नहीं उपलब्ध हो पाती और उनके इलाज में देरी के चलते इन्फेक्शन बढ़ जाता है, वहीं रोगी की जान का भी खतरा बना रहता है। कई राज्य सरकारों ने दवा संगठनों की इस जायज मांग के मद्देनजर दवाओं पर ई-वे बिल को वापस ले लिया है।
इसी कड़ी में हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने राज्य सरकार से संपर्क कर ई-वे बिल को हरियाणा में भी ना लगाने की गुहार लगाई है ताकि अन्य राज्यों की तरह हरियाणा के दवा विक्रेताओं को भी ई-वे बिल से राहत मिल सके। इस बारे में सरकार के नुमाइंदों ने कहा कि हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से ई-वे बिल हटाने की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय शीघ्र ही अपना निर्णय सार्वजनिक करेंगे।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 18 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट