वैक्सीनेशन करवाएं, बच्चों में ही नहीं वयस्कों में भी कम होगा निमोनिया का खतरा

नई दिल्ली
निमोनिया सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि वयस्कों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के आंकड़ों की मानें तो साल 2017 में निमोनिया की वजह से दुनियाभर में करीब 26 लाख लोगों की मौत हो गई थी। माना जाता है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया ज्यादा फैलता है और यही वजह है कि भारत समेत दुनियाभर में बच्चों में निमोनिया की वजह से होने वाली मौत को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है लेकिन वयस्कों में निमोनिया की वजह से होने वाली मौत के बढ़ते मामलों पर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है।

फेफड़ों का इंफेक्शन का निमोनिया
दरअसल, निमोनिया फेफड़ों का इंफेक्शन है जो आमतौर पर न्यूमोकॉकल बैक्टीरिया की वजह से होता है। इस दौरान फेफड़ों में सूजन और जलन होने लगती है। निमोनिया, बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तीनों में से किसी से भी हो सकता है। फेफड़ों में मौजूद air sacs में जब हवा की जगह पस या किसी तरह का फ्लूइड भर जाता है तो उनमें सूजन और जलन होने लगती है। इसी स्थिति को निमोनिया कहते हैं। निमोनिया बच्चों के साथ-साथ वयस्कों और खासकर बुजुर्गों को भी प्रभावित करता है। लेकिन वयस्कों में अक्सर निमोनिया के लक्षणों को साधारण फ्लू समझने की गलती की जाती है।

वयस्कों में निमोनिया के सामान्य लक्षण
– कफ जिसमें हरा रंग का, पीले रंग का या खून वाला म्यूकस आए
– बुखार के साथ पसीना आना
– शरीर में कंपकंपी महसूस होना
– सांस लेने में तकलीफ महसूस होना
– सीने में दर्द होना
– भूख मिट जाना, खाने की इच्छा न होना

निमोनिया से बचने का सबसे अच्छा तरीका है टीकाकरण
निमोनिया से बचा जा सकता है और इसे होने से भी रोका जा सकता है और इसका सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है टीकाकरण यानी वैक्सीनेशन। निमोनिया का टीका सिर्फ बच्चों को हो नहीं वयस्कों को भी लगाया जाता है और यह वैक्सीनेशन न्यूमोकॉकल बैक्टीरिया के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने और निमोनिया होने के खतरे को कई गुना तक कम करने में मददगार है। वयस्कों में निमोनिया से बचाव के लिए वैक्सीन सबसे प्रभावी है। एक स्टडी में सामने आया है कि बच्चों में गंभीर निमोनिया होने का खतरा 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है, अगर उन्हें बचपन में ही वैक्सीन लगवा दी जाए।

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट