वैज्ञानिक बना रहे कोरोना वायरस के छूते ही रंग बदलने वाला मास्क

अमेरिका।  वैज्ञानिकों ने जीका और ईबोला वायरस के लिए ऐसे मास्क बनाए थे जो इन वायरस के छूते ही सिग्नल कर देता था।  अब वैज्ञानिक कोरोना वायरस की पहचान के लिए ऐसा मास्क बना रहे हैं जो वायरस के संपर्क में आते ही रंग बदलेगा, सिग्नल देगा।  क्योंकि इसमें ऐसे सेंसर्स लगे होंगे जो कोरोना वायरस के छूते ही आपको बता देंगे कि संक्रमण का खतरा है या नहीं।  मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों 2014 में ऐसा मास्क बनाया था जो जीका और ईबोला के वायरस के संपर्क में आते ही सिग्नल देने लगता था। अब इन्हीं संस्थानों के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के लिए ऐसा मास्क बना रहे हैं जो वायरस के संपर्क में आते ही रंग बदलने लगेगा।  एमआईटी और हार्वर्ड के वैज्ञानिक जो मास्क बना रहे हैं, उसके वायरस के संपर्क में आते ही ग्लो यानी चमकने लगेगा।
वैज्ञानिक जिम कॉलिंस के अनुसार ‘जैसे ही कोई कोरोना संदिग्ध इस मास्क के सामने सांस लेगा, छींकेगा या खांसेगा तो तुरंत वह मास्क फ्लोरोसेंट रंग में बदल जाएगा।  यानी चमकने लगेगा. अगर यह तकनीक सफल साबित हुआ तो अन्य प्रकार के स्क्रीनिंग तरीकों को मात दे देगा। ये ऐसा ही है जैसे आप एयरपोर्ट जाते हैं प्लेन से यात्रा करने के लिए, लेकिन उसके पहले कई तरह के जांच होते हैं।  ये जांच ही बताते हैं कि आप प्लेन में चढ़ेंगे या नहीं। अभी ये प्रोजेक्ट बहुत शुरुआती दौर में है , जैसे ही इस मास्क की सतह पर कोरोना वायरस से पीड़ित आदमी की खांसी, छींक या थूंक की बूंदे मास्क के संपर्क में आएंगी वो रंग बदलने लगेगा। अगले कुछ ही दिनों में हम इस मास्क का ट्रायल करेंगे।  सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।  हमने इस बार मास्क में पेपर बेस्ड डायग्नोस्टिक के बजाय प्लास्टिक, क्वार्ट्ज और कपड़े का उपयोग कर रहे हैं। 
इस मास्क के अंदर कोरोना वायरस का डीएनए और आरएनए आएगा वह तुरंत मास्क के अंदर मौजूद लायोफिलाइजर के साथ जुड़कर रंग बदल देगा।  ये मास्क कई महीनों तक कमरे के तापमान पर सुरक्षित रखा जा सकता है।  इसे कई महीनों तक उपयोग कर सकते हैं।  मास्क में लगे लायोफिलाइजर जैसे ही गीले होंगे यानी थूक की बूंदें, म्यूकस, लार या फिर वायरस का जेनेटिक सिक्वेंस मास्क के संपर्क में आएगा वह रंग बदलने लगेगा. मास्क एक से तीन घंटे के बीच मास्क फ्लोरोसेंट रंग में बदल जाएगा।  
  • Related Posts

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 8 views
    अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 9 views
    Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 8 views
    उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 6 views
    सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    • By Desk
    • October 22, 2026
    • 5 views
    पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 11 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी