सप्ताहभर के लिए एक ही खुराक काफी

नई दिल्ली। अब एचआइवी से ग्रस्त लोगों को रोजाना दवा लेने की जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। उनकी सुविधा के लिए एक ऐसा कैप्सूल तैयार किया गया है, जिसकी एक खुराक ही पूरे सप्ताह के लिए काफी है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार एचआइवी के वायरस से लडऩे के लिए दवा की खुराक को निश्चित समय पर लेना जरूरी होता है। इसके नियमित पालन में मरीज को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में नया कैप्सूल विकसित होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस कैप्सूल को अमेरिका के मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।

इस कैप्सूल को इस तरह बनाया गया है कि मरीजों को सप्ताह में केवल एक बार ही इसका सेवन करना होगा। यह दवा सप्ताह भर में धीरे-धीरे शरीर में पहुंचती जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार  यह कैप्सूल न केवल एचआइवी के उपचार में मददगार है, बल्कि यह एचआइवी से संक्रमित होने का खतरा होने पर भी लिया जा सकता है। शोधकर्ता एवं ब्रिघम एंड वीमेंस हॉस्पिटल में बॉयोमेडिकल इंजीनियर जियोवान्नी त्रावेरसो ने बताया कि समय पर दवा की खुराक न लेना एचआइवी के उपचार और रोकथाम में सबसे बड़ी बाधा है। इस कैप्सूल से इस बाधा को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। इस कैप्सूल की बनावट छह कोनों वाले एक सितारे की तरह है। इन कोनों में दवा भरकर इन्हें अंदर की ओर मोड़ कर बंद किया जा सकता है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 9 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट