सफलता, डॉक्टरों ने निकाला फुटबॉल के आकार का किडनी ट्यूमर

हैदराबाद में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (एआईएनयू) के डॉक्टरों ने 53 वर्षीय एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए 10 किलो वजन के फुटबॉल के आकार के किडनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया है।

अस्पताल ने कहा कि यह सफल सर्जरी तेलुगू राज्यों में दर्ज की गई पहली और देश में दूसरी घटना है। डॉ. मल्लिकार्जुन सी के नेतृत्व में यूरोलॉजिस्ट की एक टीम में डॉ. तैफ बेंदिगेरी और डॉ. राजेश के रेड्डी शामिल थे।

चिकित्सकों के अनुसार कडप्पा निवासी मरीज को पेट में सूजन होने पर एआईएनयू रेफर किया गया था। जांच करने पर, डॉक्टरों ने पेट में बड़े पैमाने पर घाव की उपस्थिति पाई। जांच पर पता चला कि ट्यूमर बाएं गुर्दे से उत्पन्न हो रहा था।

डॉ. मलिकार्जुन ने बताया कि, ट्यूमर के आकार को देखते हुए, हमने रोबोटिक प्रक्रिया को खारिज कर दिया और इसके बजाय ओपन सर्जरी का विकल्प चुना।

काफी मशक्कत के बाद ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला जा सका। सर्जरी के बाद, हमें पता चला कि ट्यूमर बहुत बड़ा था, एक फुटबॉल के आकार का था।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़