सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में होगा हार्ट का इलाज

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) के साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में हार्ट के रोगियों का इलाज हो सकेगा। इसके लिए कार्डियोलॉजिस्ट नियुक्त किए जाएंगे। अभी एसीआई में दो कार्डियोलॉजिस्ट ही दिल के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। प्रदेश में केवल एसीआई में कैथलैब यूनिट है। वहां कार्डियो थोरेसिक सर्जरी एंड वेस्कुलर सर्जरी विभाग भी है। सिम्स बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, राजनांदगांव व जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में कैथलैब तथा कार्डियोलॉजिस्ट भी नहीं हैं। लोगों को परेशानी न हो और उन्हें पास के शहर में इलाज मिल सके, इसलिए सभी मेडिकल कॉलेजों में कार्डियोलॉजी विभाग खोलने जा रहा है। इससे लोगों को एसीआई आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी हार्ट के मरीजों का इलाज हो रहा है। कार्डियोलॉजी विभाग में दो व सीटीवीएस विभाग में तीन डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। वहां वॉल्व रिप्लेसमेंट भी हो रहा है। जबकि एसीआई में हार्ट लंग मशीन तो आ गई है, लेकिन जरूरी उपकरण व स्टाफ की भर्ती नहीं होने के कारण वॉल्व रिप्लेसमेंट नहीं हो पा रहा है।
बायपास सर्जरी भी नहीं हो रही है। सीजीएमएससी जरूरी उपकरणों की खरीदी में देरी कर रहा है। हालांकि प्रबंधन की ओर से बार-बार रिमाइंडर भेजा जा रहा है। मार्च तक बायपास सर्जरी शुरू होने की संभावना कम है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि बायपास सर्जरी जल्द शुरू कर दी जाएगी। एसीआई में कार्डियोलॉजी व सीटीवीएस विभाग की ओपीडी में रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल रायपुर में एसीआई के अलावा निजी अस्पतालों के कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं ली जा रही हैं। यही नहीं नेफ्रोलॉजिस्ट, हिमेटोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट की सेवाएं भी ली जा रही हैं। मरीजों को लाभ मिल रहा है, इसलिए सरकारी सेवाओं में उनकी संख्या भी बढऩे लगी है।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़