सरकारी अस्पताल में कफ सीरप, ओमिप्राजोल व एंटी बायटिक दवाओं का टोटा

बहादुरगढ़ अस्पताल में खांसी ,जुखाम पेट की तकलीफ जैसी सामान्य बीमारियों की दवाएं भी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। एंटीबायटिक दवाओं का भी टोटा है। ऐसे में मरीज बाहर के दवा खरीदने को मजबूर हैं ये दवाएं काफी महंगी भी है। अस्पताल प्रबंधन दवाओं की डिमांड भेजने का दावा कर रहा है।

सर्दी बढ़ने के साथ अस्पताल में मरीज भी बढ़ने लगे हैं। सिविल अस्पताल कीहर रोज ओपीडी में लगभग 1500 मरीज आते हैं। इनमें 200 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट की तकलीफ व एलर्जी आदि के होते हैं लेकिन इन सामान्य बीमारियों की दवा भी अस्पतालों में पर्याप्त नहीं है।

मरीजों को एंटीबायटिक्स की भी कमी देखने को मिल रही है। पेट में गैस बनने की शिकायत वाले मरीजों को भी बाहर से दवा लेनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को लिखी जाने वाली आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

अस्पताल में पहुंची मरीज पूनम ने बताया कि उनके कार्ड पर महिला डॉक्टर की ओर से लिखी गई दवाईयों से जो दवा महंगी थी वह तो अस्पताल में मिली ही नहीं। अन्य 2-3 ही मिल मिली। दो दिन पहले अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे विवेकानंद नगरवासी अशोक कुमार, फ्रेंडस कॉलोनी वासी रविंद्र, राजू, जौहरी नगरवासी प्रदीप ने बताया कि अस्पताल में अक्सर मरीजों की भीड़भाड़ रहती है।

ओपीडी कार्ड बनवाने से लेकर डाक्टर से जांच करवाने व दवा पाने तक उन्हें घंटो लग जाते हैं लेकिन बाद में पता चला कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई अधिकतर दवा अस्पताल में नहीं है। बुजुर्ग महेंद्र ने बताया कि वे खांसी जुकाम की दवा लेने आए लेकिन खांसी का कफ सिरप तक नहीं मिला। यहां सिफीक्सीज्म, रैनटेक, ओम्रिपॉजोल दवा भी नहीं मिली।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 22 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश