सरकार बोली- सेनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाएं फार्मा कंपनियां

देहरादून। सरकार ने फार्मा कंपनियों को सेनेटाइजर का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। यह निर्णय
कोरोना वायरस के भय से सेनेटाइजर की बढ़ती मांग के मद्देनजर लिया गया है। औषधि विभाग ने सेनेटाइजर और हैंडवाश बनाने की क्षमता वाली सभी कंपनियों से इसका लाइसेंस लेने को कहा है। राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी के अनुसार राज्य में करीब 250 फार्मा कंपनियां हैं जिनमें से सिर्फ 50 के पास सेनेटाइजर-हैंडवाश का लाइसेंस है। दिल्ली समेत देश के अन्य कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सेनेटाइजर की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके चलते अब सेनेटाइजर व हैंडवाश का उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य औषधि नियंत्रक ने बताया कि उन सभी फार्मा कंपनियों को सेनेटाइजर व हैंडवाश प्रोडक्ट तैयार करने को कहा है जिनके पास इसकी क्षमता है। उन्हें लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा है। जिनके पास पहले से लाइसेंस हंै, उन्हें उत्पादन बढ़ाने को कहा गया है। गौरतलब है कि कोरोना के डर से सभी प्रकार के सेनेटाइजर और हैंडवाश की डिमांड बढ़ गई है। लोग बड़ी संख्या में सेनेटाइजर-हैंडवाश खरीदकर जमा कर रहे हैं। इससे कैमिस्ट शॉप संचालकों ने इनकी कीमत बढ़ा दी है। 50-60 रुपये में बिकने वाला सेनेटाइजर या हैंडवाश ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। ज्यादातर मेडिकल स्टोरों पर सीमित मात्रा में सेनेटाइजर और हैंडवाश मौजूद है। इस वजह और कोरोना के डर से लोग इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं। बता दें कि सेनेटाइजर और हैंडवाश काफी हद तक संक्रमण से बचा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार हाथ धोने और लगातार सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने से वायरस को शरीर में जाने से काफी हद तक रोका जा सकता है। इस वजह से अधिकांश लोग सेनेटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग मुश्किल समय के लिए पहले से ही सेनेटाइजर खरीदकर रख रहे हैं जिससे मांग लगातार बढ़ रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन