सर्जिकल आइटम के रेट में बड़ा गोलमाल

रांची: राज्य औषधि निदेशालय की ओर से गठित टीम की जांच के बाद यह बात साफ हो गई कि सर्जिकल आइटम के लिए मरीजों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। जांच करने वाली औषधि निरीक्षक मुजमपरा, घनश्याम कुमार, सवजीभाई, औषधि निरीक्षक प्रतिभा झा और चंदन प्रसाद कश्यप की टीम ने पाया कि सर्जिकल आइटम के वास्तविक मूल्य और उस पर लिखे एमआरपी में काफी अंतर है। अस्पताल और खुदरा दवा दुकानदार इसका लाभ उठाते हैं। निजी अस्पताल और दवा दुकानदार सर्जिकल आइटम बेहद कम कीमत पर खरीदते हैं और मरीजों से एमआरपी के हिसाब मोटी रकम वसूलते हैं। सामने आया कि सर्जिकल आइटम की कीमत कंपनियां अपने हिसाब से निर्धारित करती हैं। अस्पताल और दवा दुकानदार जिसमें अधिक मार्जिन होता है, उसी की बिक्री करते हैं।

जांच टीम ने लालजी हिरजी रोड स्थित मेसर्स आरवी इंटरप्राइजेज द्वारा मेडिका फार्मेसी को बेची गयी सिरींज की कीमत की पड़ताल में पाया कि आरवी इंटरप्राइजेज ने बेक्टॉन इंडिया की 10 एमएल की सिरींज मेडिका फार्मेसी को 3.45 रुपये में दी गई। इसी सिरींज को मेसर्स पाहुल इंटरप्राइजेज को 5.30 रुपये में दिया गया। एक एमएल की सिरींज को हिंदुस्तान सिरींज एंड मेडिकल डिवाइस होलसेल दुकानदार को 2.52 रुपये में बेचता है जबकि उसका एमआरपी 6.50 रुपये है। इसी तरह मेसर्स रॉमसंस एक एमएमल की सिरींज को होलसेल दुकानदारों को 2.10 रुपये में देता है जबकि उसका एमआरपी 6.50 रुपये है। मेसर्स बेक्टॉन डिकिंसन दो एमएल की सिरींज को होलसेल दुकानदार को 1.94 रुपये में देता है पर इस पर एमआरपी छह रुपए चस्पा है।

रॉमसंस जूनियर इंडिया होलसेलर को यही सिरींज 1.32 रुपये में देता है जबकि उसका एमआरपी पांच रुपये है। हाइटेक हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर होलसेलर को 1.07 रुपये में दो एमएल की सिरींज देता है पर उस पर एमआरपी 6.50 रुपये लिखा है। तीन एमएल की सिरींज मेसर्स बेक्टॉन डिकिंसन होलसेल दुकानदार को दो रुपये में देता है मगर उसका एमआरपी सात रुपये है। रॉमसंस जूनियर होलसेलर को 1.39 रुपये में देता है जबकि एमआरपी 5.50 रुपये है। हाइटेक हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर होलसेलर को 1.13 रुपये में तीन एमएल की सिरींज देता है जबकि एमआरपी 7.50 रुपये है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़