सवा दो करोड़ बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक, 10 मार्च तक लक्ष्‍य होगा पूरा

पटना। कोरोना काल में चौतरफा दबाव के बीच भी बिहार सरकार का स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अपनी नियमित योजनाओं को जारी रखे हुए है। कोविड 19 के साथ ही एईएस और जेई जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के साथ ही कृमि नियंत्रण जैसे रूटीन कार्यक्रमों को भी जारी रखा गया है। इसी कड़ी में बिहार के दो करोड़ बच्चों को 10 मार्च तक कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी। इसके लिए राज्‍य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलेगा। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। उन्‍होंने बताया कि सरकार पूरे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है।

दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 1-5 वर्ष के बच्चों एवं 6-19 वर्ष के स्कूल नहीं जानेवाले बच्चों को गृह भ्रमण के दौरान दवा देंगी। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को शिक्षक अपने विद्यालय में ही अल्बेंडाजोल की खुराक देंगे। पांडेय ने बताया कि सितंबर, 2020 में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्य के 25 जिलों में आशा कार्यकर्ताओं ने कुल 2.66 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्त करने में सफलता प्राप्त की। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बाल स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 1-19 वर्ष के सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

तो वहीं मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 13 जिलों अरवल, भोजपुर, दरभंगा, गया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर एवं वैशाली में सफलतापूर्वक चल रहा है। शेष 25 जिलों में इसका आयोजन शीघ्र होगा और बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा अल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इस दौरान कोविड 19 गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन