साल के आखिर तक मिल सकती है कोरोना वैक्सीन : WHO

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को लेकर एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्वास जताया है कि कोविड-19 वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबियस ने वैक्सीन के उपलब्ध होने पर समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी नेताओं के बीच एकजुटता और राजनीतिक प्रतिबद्धता का आह्वान किया।
टेड्रोस ने डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा कि हमें वैक्सीन की जरूरत होगी और आशा है कि इस वर्ष के अंत तक हमारे पास एक वैक्सीन हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोवैक्स परियोजना से दुनिया के 168 देश जुड़ चुके हैं, लेकिन अभी तक अमेरिका, रूस और चीन इस गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं। इसका मकसद वैक्सीन विकास, निर्माण और हर किसी तक इसकी पहुंच बनाने की है। टेड्रोस ने कहा कि विकसित किए जा रहे टीके और अन्य उत्पाद को लेकर सबसे महत्वपूर्ण हथियार हमारे नेताओं की राजनीतिक प्रतिबद्धता है, खासतौर पर वैक्सीन के न्यायसंगत वितरण के मामले में। हमें एक-दूसरे की जरूरत है, हमें एकजुटता की जरूरत है और हमें संक्रमण से लडऩे के लिए सभी ऊर्जा का उपयोग करने की जरूरत है। कोरोना वायरस को लेकर हुई डब्ल्यूएचओ के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड की बैठक में डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 16 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली