सावधान ! केमिस्टों की निगरानी कर रहे हैं औषधि अधिकारी

पटना: राजधानी में इन दिनों औषधि प्रशासन इस बात की जड़ ढूंढने में जुटा है कि सरकारी अस्पतालों की दवाएं आखिर किस रास्ते से प्राईवेट दवा दुकानों तक पहुंच रही है। विभागीय लापरवाही के कारण मरीजो को सरकार से मुफ्त मिलने वाली दवाओं की कीमत चुकानी पड़ रही है। इस बात का खुलासा खुद औषधि विभाग के अधिकारियों ने उस वक्त किया जब टीम ने बिहारी साव लेन गली में संचालित आदित्य फॉर्मा दवा एजेंसी में निरीक्षण किया। जैसे औषधि विभाग के अधिकारी पहुंचे तो आस-पास केमिस्टों में हडक़ंप मच गया।

टीम ने आदित्य फॉर्मा दवा एजेंसी से भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद की। इनमें ज्यादातर दवाएं एंटीबायोटिक मिली। एमोक्सीसिलिन कैप्सूल आइपी 500 मिलीग्राम सबसे अधिक संख्या में पाए गए। विभाग ने इन दवाओं को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। औषधि विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर सच्चितानंद विक्रांत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ध्यान देने वाली बात ये कि पिछले महीने औषधि विभाग की छापेमारी में आदित्य फॉर्मा के मालिक रविशंकर अवैध रूप से दवा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जेल में बंद है। हैरान करने वाली बात ये कि रविशंकर के नाम से दुकान का लाइसेंस है जबकि दुकान कोई दूसरा व्यक्ति धड़ल्ले से चला रहा है। औषधि विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो इस आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस