सावधान! बाहर से दवा लिखने वाले डाक्टरों की अब खैर नहीं

हल्द्वानी। प्रशासन लगातार अस्पतालों को चेतावनी दे रहा है कि डॉक्टर बाहर से दवा न लिखे। उसके बाबजूद भी डॉक्टर बाहर से मरीजों को दवा लिख रहें है। जिसको लेकर अब प्रशासन ठोस कदम सकता है। दरअसल बार-बार चेतावनी के बावजूद डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के कई डाक्टर बाहर से दवा लिखते हैं। जबकि इमरजेंसी से लेकर वार्ड में अधिकांश दवाइयां उपलब्ध हैं। जेनेरिक दवाइयां भी नहीं लिखते। शिकायत मिलने पर मेडिकल कालेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे डाक्टरों के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।

प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी ने कहा कि सभी डाक्टरों से अस्पताल के अंदर उपलब्ध दवाइयां व जेनेरिक दवाइयां ही लिखने को कहा गया है। फिर भी कुछ डाक्टर मानने को तैयार नहीं हैं। चेतावनी के बाद भी बाहर की दवा लिखने वाले कुछ डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ऐसा नहीं कि अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाइयां उपलब्ध न हों। करीब 18 से 20 प्रकार की महंगी एंटीबोयोटिक दवाइयां भी हैं। इसके बावजूद कुछ डाक्टर उसी दवा को नाम बदलकर पर्ची में लिख देते हैं, जो वहां उपलब्ध नहीं रहती। तीमारदारों को दवा बाहर से लानी पड़ती है। ऑपरेशन से जुड़ी अधिकांश सामग्री भी उपलब्ध रहती है।

एसटीएच में 209 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। इमरजेंसी में ही 80 से 100 प्रकार की लाइव सेविंग ड्रग्स रखी गई हैं। प्रत्येक मरीज को यह दवाइयां दी जानी हैं। इसके बावजूद इमरजेंसी में कुछ डाक्टर बाहर से दूसरी ब्रांड की दवा लिख देते हैं। मरीज को दवा बाहर से लाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। यही हाल वार्डों का भी है। मेडिकल कालेज प्रशासन दो बार चेतावनी पत्र जारी कर चुका है। ऐसे हरकतों से बाज नहीं आने वाले डाक्टरों की आंतरिक जांच शुरू करवा दी गई है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 15 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ