सावधान ! 15 राज्यों में बनी दवाओं के 34 सैंपल मिले फेल

सोलन (हप्र)। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने जनवरी माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। देश के 15 राज्यों में बनी एंटीबायोटिक, गैस, पेट के कीड़े, विटामिन, दर्द, बीपी व शुगर सहित कई दवाओं के 34 सैंपल फेल आए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश की चार दवाएं शामिल हैं। सबसे अधिक गुजरात में बनी दवाओं के छह सैंपल फेल मिले हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 5 व उत्तराखंड की चार, महाराष्ट्र की तीन, कर्नाटक व उत्तर प्रदेश की दो-दो, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, तमिलनाड़ु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब व बिहार की एक-एक दवा का सैंपल फेल आया है। गौरतलब है कि सीडीएससीओ ने देशभर से 1177 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें से 1143 दवाएं मानकों पर खरी उतरी। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के बद्दी में कई फार्मा उद्योग हैं। यहां कई तरह की दवाएं बनाई जाती हैं। सैंपल फेल होने से फार्मा उद्योग जगत में हडक़ंप मचा है। ड्रग अलर्ट के अनुसार, हिमाचल में थियोन फार्मास्युटिकल सैनी माजरा की थैऔयमुने का बैच नंबर जीसी 190060, टेरेस फार्मास्युटिकल संसारपुर टेरैस की गैबापैन्टिन का बैच नंबर एसटीएन 181861, लीगन हेल्थकेयर परवाणू की एमोक्सिसिलिन का बैच नंबर एलबीटी 1578 व जीडस हैल्थकेयर सैनीमाजरा नालागढ़ की डेपोटैक्स 16 एमजी के बैच नबर एएफवी 1010 का सैंपल फेल हुआ है। इस संबंध में उप राज्य दवा नियंत्रक बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि प्रदेश के जिन चार फार्मा उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उद्योगों को खराब दवाओं के स्टाक को बाजार से रिकॉल करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक