गर्भवती महिलाएं के तनाव में रहने से हो सकता है शिशु को खतरा

गर्भवती महिलाओं में अवसाद होने से शिशुओं के दिल और दिमाग को नुकसान हो सकता है। एक शोध में यह दावा किया गया है। शोध के अनुसार गर्भवती महिलाओं में अवसाद, घबराहट और तनाव होने से शिशुओं के दिल को क्षति हो सकती है। साथ ही शिशुओं के दिमाग के कई प्रमुख क्षेत्रों में भी जन्म से पहले ही विकास बाधित हो सकता है। यह शोध जामा पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित किया गया है।

गर्भवती महिलाओं का तनाव कम करना जरूरी : चिल्ड्रेन नेशनल हॉस्पिटल द्वारा किए गए शोध में शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके निष्कर्षों से इस बात को बल मिलता है कि प्रीनैटल केयर के दौरान गर्भवती महिलाओं में तनाव को कम करना जरूरी है। शिशुओं के दिल और दिमाग को नुकसान से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं में मौजूद तनाव को कम करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। शोधकर्ता कैथरीन लिंपेरोपोलस ने कहा, हम गर्भवती महिलाओं में मौजूद तनाव और अवसाद के कारण भ्रूण के दिल और दिमाग में पनपने वाली परेशानियों के स्तर को देखकर चौंक गए। हमारे शोध में पहली बार पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान तनाव से भ्रूण के दिमाग में सीखने, याददाश्त, समन्वय, सामाजिक और व्यावहारिक विकास पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 16 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 14 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 21 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक